दरभंगा, सितम्बर 16 -- संजय लाला,दरभंगा। दरभंगा मेडिकल कॉलेज के शिशु रोग विभाग में सोमवार को नेशनल नियोनेटोलॉजी फोरम (एनएनएफ) पीजी क्विज का आयोजन किया गया। नवजात शिशुओं की चिकित्सा एवं देखभाल पर आधारित इस प्रतियोगिता में विभाग के सभी स्नातकोत्तर विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतियोगिता में डॉ. अन्नपूर्णा आदर्श ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि डॉ. अभिषेक सिंह और डॉ. फरहान संयुक्त रूप से द्वितीय स्थान पर रहे। शिशु रोग विभागाध्यक्ष प्रो. डॉ. रिजवान हैदर ने विजेता एवं उपविजेताओं को प्रमाणपत्र और पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया। उन्होंने विद्यार्थियों के प्रदर्शन की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार की शैक्षणिक प्रतियोगिताएं स्नातकोत्तर विद्यार्थियों में नवजात चिकित्सा का गुणवत्तापूर्ण एवं व्यावहारिक ज्ञान विकसित करती है।आगामी 27 सि...