नई दिल्ली, मार्च 15 -- नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। दिल्ली मेडिकल काउंसिल (डीएमसी) के आठ सदस्यों के निर्वाचन के लिए राज्य मेडिकल रजिस्टर (एसएमआर) संशोधित करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। अगले माह के मध्य तक एसएमआर के संशोधन की प्रक्रिया पूरी होने के बाद डीएमसी के आठ सदस्यों का चुनाव होगा। उम्मीद है कि मई तक डीएमसी की कार्यसमिति का गठन हो जाएगा। इससे डीएमसी में डॉक्टरों के पंजीकरण और चिकित्सकीय लापरवाही के मामलों में कार्रवाई हो सकेगा। डॉक्टरों को लाइसेंस जारी करना, चिकित्सकीय लापरवाही व झोलाछाप डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई करना डीएमसी का मुख्य दायित्व होता है, लेकिन अनियमितता के कारण दिल्ली सरकार ने पिछले वर्ष जून में डीएमसी की कार्यसमिति को भंग कर दिया था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...