दुमका, जनवरी 10 -- डीएमसीसी टीम ने चकाई टीम को 82 रन से हराया जरमुंडी, प्रतिनिधि। बासुकीनाथ बस पड़ाव में आयोजित रिंकू अभिषेक टी - 20 क्रिकेट टूर्नामेंट का छठा मुकाबला डीएमसीसी और चकाई टीम के बीच खेला गया। जिसमें डीएमसीसी टीम 82 रन से विजयी रही। टास जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए डीएमसीसी 11 की टीम 18 ओवर पांच गेंद में 180 पर आल आउट हो गई। चकाई टीम के गेंदबाज समर ने चार ओवर में 20 रन देकर पांच विकेट, विशु ने तीन ओवर में 38 रन देकर दो विकेट हासिल किए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी चकाई 11 की टीम महज 15.3 ओवर में 98 रन पर सिमट गई। शानदार बल्लेबाजी के लिए डीएमसीसी टीम के सुमित कुमार को प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार मुख्य अतिथि विभूति भूषण तिवारी, मनोज पंडा, सुबोध पंडा के द्वारा पुरस्कार दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.