दरभंगा, जून 2 -- संजय लाला,दरभंगा। मंडल कारा में हाल में मारपीट की घटनाओं में एक बार फिर चर्चा में आये कुख्यात रौनक सिंह को सोमवार को चेकअप के लिए डीएमसीएच लाया गया। कड़ी सुरक्षा के बीच मंडल कारा की पुलिस रौनक को वैन में लेकर डीएमसीएच पहुंची थी। बताया जाता है कि डॉक्टरों की सलाह पर सबसे पहले पीपीपी के तहत चल रहे डायग्नोस्टिक सेंटर में उनकी सीटी स्कैन कराई गई। जांच के बाद पुलिस उसे लेकर डायग्नोस्टिक सेंटर से सर्जिकल बिल्डिंग स्थित इमरजेंसी विभाग की ओर बढ़ी। इधर, रौनक को जांच के लिए डीएमसीएच लाए जाने की जानकारी मिलने पर काफी संख्या में उसके परिजन और ग्रामीण डीएमसीएच पहुंच गए। यह भी पढ़ें- डीएमसीएच में कुख्यात रौनक की करायी जांच उन्हें नियंत्रित करने में पुलिस को मशक्कत करनी पड़ी। उसकी मां भी डीएमसीएच पहुंची थी। इमरजेंसी विभाग के ऑर्थोपेडिक इमर...