डीएमसीएच परिसर में हर तरफ पानी ही पानी
दरभंगा, मई 29 -- लहेरियासराय, एक संवाददाता। मूसलाधार बारिश से डीएमसीएच के औषधि विभाग, शिशु रोग विभाग, स्त्री रोग विभाग व प्राचार्य कार्यालय सहित पूरा परिसर जलमग्न हो गया है। जलजमाव की वजह से इलाज कराने पहुंचे मरीजों, उनके परिजनों, चिकित्सकों व स्वास्थ्य कर्मियों को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। अस्पताल परिसर में चारों तरफ पानी जमा होने के कारण कोई भी सामान लाने के लिए परिजन नाले के गंदे पानी में से होकर आ-जा रहे हैं। मरीज का इलाज कराने आए परिजन हिमांशु कुमार ने बताया कि डीएमसीएच परिसर में जलजमाव हो जाने के कारण काफी परेशानी हो रही है। चारों तरफ गंदा पानी जमा है। यह भी पढ़ें- डीएमसीएच परिसर में हर तरफ पानी ही पानी मरीज के कारण बार-बार इसी गंदे पानी से होकर आना-जाना पड़ता है। इससे खुद बीमार हो जाने का डर सता रहा है। डीएमसीएच उपाधीक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.