दरभंगा, जून 9 -- संजय लाला,दरभंगा। डीएमसीएच में न्यू सर्जिकल ब्लॉक जाने वाली सड़क किनारे स्थित एएनएम हॉस्टल के पास सोमवार को एक वृद्ध के शव पर नजर पड़ने पर लोगों में हड़कंप मच गया। शव सड़क किनारे पड़ा था। लोगों ने कई परिजनों से पूछताछ की। बावजूद इसके मृतक की पहचान नहीं हो सकी। सूचना मिलने पर डीएमसीएच सुरक्षा सुपरवाइजर महेश सिंह ने आनन-फानन में ट्रॉलीमैन को बुलाकर शव इमरजेंसी मोर्चरी भेजा। इसके बाद बेंता पुलिस ने पंचनामा बनाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। स्थानीय दुकानों का कहना है कि बुजुर्ग चार-पांच दिनों से डीएमसीएच परिसर में भटक रहा था। सोमवार दोपहर को अचानक वह सड़क किनारे गिर पड़ा। यह भी पढ़ें- डीएमसीएच परिसर में बुजुर्ग का शव मिलने से हड़कंप इधर, बेंता पुलिस मृतक की पहचान सत्यापित करने में जुटी है। इसके लिए पुलिस ने बुजुर्ग की तस्वीर विभिन्न...