दरभंगा, अप्रैल 30 -- संजय लाला,दरभंगा। डीएमसीएच के पुराने इमरजेंसी विभाग में स्थित डिजिटल एक्सरे मशीन के खराब होने के कारण मरीजों को परेशानी हो रही है। इस मशीन से गंभीर मरीजों की जांच की जाती है। मशीन के ठप होने से गंभीर मरीजों को जांच के लिए सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल भेजा जा रहा है। वहां ओपीडी के मरीजों की भीड़ रहने के कारण गंभीर मरीजों की जांच में देर होती है। बताया जाता कि चार दिनों पहले मशीन ने काम करना बंद कर दिया था। दुरुस्त करने के बाद कुछ घंटों तक काम हुआ। हालांकि मशीन के दोबारा होने के कारण पिछले दो दिनों से वहां काम पूरी तरह ठप है। यह भी पढ़ें- 102 एंबुलेंस के इंतजार में आधे घंटे तक ट्रॉली पर पड़ी रही गंभीर मरीज मेडिसिन आईसीयू का जीर्णोद्धार जल्द पूरा कराने का अनुरोध: उपाधीक्षक ने मेडिसिन आईसीयू में चल रहे जीर्णोधार कार्यों का नि...