दरभंगा, फरवरी 28 -- दरभंगा। बेंता थाने की पुलिस ने शुक्रवार को डीएमसीएच के इमरजेंसी विभाग परिसर से अतिक्रमण हटाया। इसके अलावा इमरजेंसी चौराहे से सर्जरी भवन तक जाने वाली संकीर्ण सड़क की दोनों ओर लगी फुटपाथी दुकानों को भी हटाया गया। पुलिस को देखते ही कई लोग अपना सामान समेत कर वहां से निकल गए। लोगों को चेतावनी दी गई कि अगर वे दोबारा सड़क को अतिक्रमित करते हैं तो उनके सामान को जब्त कर लिया जाएगा। बता दें कि सर्जरी भवन में इमरजेंसी विभाग के अलावा कई अन्य विभागों का संचालन होता है। इलाज के लिए वहां रोजाना सैकड़ों मरीज पहुंचते हैं। सर्जरी विभाग तक जाने वाली सड़क काफी संकीर्ण है। इसकी दोनों ओर ठेले और छोटी दुकानें लगा लेने के कारण सड़क पर जाम की स्थिति बनी रहती है। चिकित्सकों और मरीजों को उधर से गुजरने में काफी परेशानी होती है। गंभीर मरीजों को लेकर आन...