दरभंगा, फरवरी 10 -- दरभंगा। डीएमसीएच के शिशु विभाग चौराहे से पोस्टमार्टम हाउस होकर टीबीडीसी की ओर जाने वाली सड़क की मरम्मत शुरू हो गई है। सोमवार को टीबीडीसी के सामने पूरे दिन सड़क का निर्माण कार्य चला। सड़क के बन जाने के बाद लोगों को इधर से गुजरने में काफी सुविधा होगी। लिंक रोड के दुरुस्त हो जाने से डीएमसीएच की मुख्य सड़क पर भी बोझ कम होगा। बता दें कि इस सड़क के जर्जर रहने से लोगों को हो रही परेशानी से संबंधित खबर आपके अपने अखबार 'हिन्दुस्तान' के गत पांच फरवरी के अंक में पेज नंबर तीन पर प्रमुखता से प्रकाशित की गयी थी। अधिकारी की ओर से आश्वासन दिया गया था कि निर्माण कार्य जल्द शुरू हो जाएगा। इस सड़क से डीएमसीएच के डॉक्टर और नर्सिंग स्टाफ को ड्यूटी के लिए जाना पड़ता है। पोस्टमार्टम के लिए शव को लेकर आने वाले परिजनों को भी परेशानी झेलनी पड़ती थी। सड़...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.