दरभंगा, फरवरी 26 -- दरभंगा। फिल्म रिलीज होने से पहले उसका ट्रेलर जारी किया जाता है। इसके बाद पूरी फिल्म रिलीज की जाती है। डीएमसीएच में तो सुपर स्पेशियलिटी सेवा उपलब्ध कराने के लिए ट्रेलर तो दिखा दिया जाता है। हालांकि इसके बाद सुविधा के लिए तरसना पड़ता है। गत 17 जनवरी के बाद से भी ऐसा ही हुआ। सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल के गैस्ट्रो विभाग पूरे तामझाम के साथ मरीज की एंडोस्कोपी की गई थी। चिकित्सकों के साथ पूरा अस्पताल प्रबंधन ओटी में मौजूद था। एंडोस्कोपी के बाद वक्तव्य भी आया था कि मरीजों को जांच के लिए अब बाहर नहीं जाना पड़ेगा। एंडोस्कोपी की सुविधा नियमित रूप से डीएमसीएच में मिलने से दूरदराज से आनेवाले गरीब मरीजों को इसका लाभ पहुंचेगा। ट्रेलर तो बहुत शानदार था पर उसे दिखाने के बाद सुविधा के लिए मरीजों को अभी भी इंतजार है। एंडोस्कोपी के लिए सुपर...