भागलपुर, नवम्बर 17 -- रेलवे पटरी दुरुस्त करने वाली डीएमटी गाड़ी रविवार की सुबह 10:35 बजे पीरपैंती कोल साइडिंग के पास से स्टेशन की ओर लाइन नंबर दो में आ रही थी तभी अचानक एक बोगी के दो चक्के पटरी से उतर गए। सूचना मिलते ही अफरातफरी मच गई, लोगों ने समझा कि कोई ट्रेन या मालगाड़ी का चक्का उतरा है। आसपास के लोग बड़ी संख्या में पहुंच गए। उक्त गाड़ी पटरी मरम्मत का कार्य करती है और मरम्मत करते हुए स्टेशन की ओर बढ़ रही थी तभी उल्टा पुल से पहले दो चक्के उतर गए। साहेबगंज से दुरुस्त करने वाली टीम पहुंची, जिसमें काफी समय लगा, दो बजे परिचालन शुरू हो गया। स्टेशन अधीक्षक अजय कुमार ने बताया कि इस घटना से कोई ट्रेन बाधित नहीं हुई। मालदा रेलवे के पीआरओ ने बताया कि इस घटना के कारण तालझारी एवं साहेबगंज के बीच गया पैसेंजर ट्रेन को 90 मिनट रोका गया। जबकि साहेबंज-...