डीएमओ ने दिनदहाड़े अवैध बालू लदे ट्रैक्टर को किया जब्त
आदित्यपुर, मई 16 -- चांडिल। ईचागढ़ थाना क्षेत्र के स्वर्णरेखा नदी घाटों में डीएमओ ज्योति शंकर सतपथी के नेतृत्व में टास्क फोर्स ने शुक्रवार को छापेमारी अभियान चलाया। इस दौरान दिनदहाड़े जारगोडीह क्षेत्र में बालू का अवैध परिवहन करते हुए एक ट्रैक्टर को विधिवत जब्त किया गया। जब्त वाहन को अग्रेतर कार्रवाई के लिए ईचागढ़ थाना को सुरक्षार्थ सुपुर्द किया गया। डीएमओ सतपथी ने कहा कि मामले में विभागीय नियमों के अनुरूप आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। ग्रामीणों ने बताया कि रात के अंधेरे में काफी संख्या में अवैध बालू लदे ट्रैक्टर का ईचागढ़ और चौका थाना क्षेत्र होते हुए परिवहन होता है। ट्रैक्टर का रफ्तार होने के कारण दुर्घटनाओं की संभावना बनी रहती है।इधर, यह भी पढ़ें- सीओ ने अवैध बालू लदे तीन ट्रैक्टर को पकड़ा डीएमओ ने नीमडीह थाना अंतर्गत एकलव्य विद्यालय परि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.