डीएमएसएफ ने कोल्हान वारियर को 3-0 गोल से हराया
चक्रधरपुर, जुलाई 11 -- चक्रधरपुर, संवाददाता सेरसा इकबाल सिंह संधु स्टेडियम में चल रहे प्रथम सेरसा पोडाहाट लीग-2026 के आज हुए एक मैच में देवेंद्र माझी स्पोर्टस फाउंडेशन चक्रधरपुर ने कोल्हान वारियर को 3-0 गोल से हरा कर मैच जीत लिया। शानदार गोल एवं खेल प्रर्दशन के लिए डीएमएसएफ के जर्सी नंबर -9 के खिलाड़ी प्रीतम सोय को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया। दूसरा मैच लट्टू उरांव बनाम डीएफसी का मैच भारी बारिश के कारण रद्द कर दिया गया। यह भी पढ़ें- Hazaribagh News: सीआरपीएफ क्लब ने बेडोकला को एक गोल से हराया
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.