सोनभद्र, जुलाई 16 -- सोनभद्र, संवाददाता। कलक्ट्रेट सभागार में आयोजित जिला खनिज फाउंडेशन न्यास (डीएमएफ) की शासी परिषद की बैठक में गुरुवार को खनिज प्रभावित क्षेत्रों के समग्र विकास के लिए करोड़ों रुपये की जनकल्याणकारी परियोजनाओं को मंजूरी प्रदान की गई। बैठक में स्वास्थ्य, शिक्षा, सड़क, सिंचाई, खेल, पर्यटन, पर्यावरण संरक्षण, महिला सशक्तिकरण और गोसंरक्षण से जुड़ी महत्वाकांक्षी योजनाओं को हरी झंडी दी गई। डीएमएफ की बैठक में जिला स्वास्थ्य समिति की कार्ययोजना को मंजूरी देते हुए जिला अस्पतालों एवं राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय में आवश्यक मानव संसाधन उपलब्ध कराने का निर्णय लिया गया। वहीं परिषदीय एवं माध्यमिक विद्यालयों में नए भवन, अतिरिक्त कक्ष, विज्ञान प्रयोगशालाएं, शौचालय, चहारदीवारी और अनुरक्षण कार्य कराए जाएंगे, जिससे शिक्षा व्यवस्था को और मजबूत कि...