धनबाद, मई 16 -- डीसी आदित्य रंजन की घोषणा के बाद प्रारंभिक स्कूलों में आधारभूत सुविधा उपलब्ध कराने की कवायद शुरू हो गई है। डीसी ने पिछले दिनों बैठक कर जिले के 200 प्रारंभिक स्कूलों में डीएमएफटी के तहत पानी, बाउंड्री वॉल, शौचालय, पार्किंग, डाइनिंग शेड, प्रिंसिपल के लिए अलग रूम, असेंबली स्टेज, किचन, डाइनिंग शेड, रेन वाटर हार्वेस्टिंग की सुविधा देने से संबंधित बैठक की। डीसी के निर्देश पर डीएमएफटी टीम ने स्कूलों का चयन करना शुरू कर दिया है। प्रथम चरण में 40 स्कूलों का चयन पूरे जिले से किया गया है। 30 स्कूलों का मूल्यांकन के लिए चयन किया गया है। टीम की स्कूलों में पहुंचकर मूल्यांकन कर रही है। यह भी पढ़ें- अब सरकारी स्कूलों के शिक्षकों के कार्य आधारित होंगे रैंकिंग तैयार इनमें धनबाद सदर प्रखंड में प्रावि भेलाटांड़, प्रावि कुम्हारपट्टी, उर्दू उत...