साहिबगंज, अप्रैल 11 -- साहिबगंज। डीसी हेमंत सती की अध्यक्षता में शुक्रवार को उनके आवासीय कार्यालय में डीएमएफटी से संबंधित संचिका प्रभारी एवं डीएमएफटी पीएमयू के साथ समीक्षात्मक बैठक की । बैठक में डीसी ने डीएमएफटी के तहत संचालित योजनाओं के भुगतान की अद्यतन स्थिति की विस्तृत जानकारी हासिल की। डीसी ने समीक्षा के क्रम में निर्देश दिया गया कि जिन योजनाओं में भुगतान लंबित है, उन्हें प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र निष्पादित किया जाए। भुगतान प्रक्रिया में आ रही बाधाओं को चिन्हित कर उनका त्वरित समाधान सुनिश्चित करने को कहा गया, ताकि योजनाओं का लाभ समय पर लाभुकों तक पहुंच सके। उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी योजनाओं की नियमित मॉनिटरिंग की जाए तथा पारदर्शिता एवं जवाबदेही के साथ कार्य संपादन सुनिश्चित किया जाए। बैठक में डीएमएफटी सं...