पाकुड़, जनवरी 4 -- पाकुड़िया, एक संवाददाता। प्रखंड अंतर्गत लागड़ूम पंचायत के तलवा ग्राम में रविवार को डीएमएफटी फंड के तहत तलवा पावर हॉउस पीडब्लुडी सड़क से बेलपहाड़ी मिशन तक पीसीसी सड़क निर्माण कार्य (लागत 70 लाख 15 हजार 100) का शिलान्यास विधायक प्रो. स्टीफन मरांडी ने किया। उन्होंने विधिवत फीता काटकर एवं नारियल फोड़कर कार्य की औपचारिक शुरुआत की। संबोधन के दौरान विधायक प्रो. स्टीफन मरांडी ने कहा कि महेशपुर विधानसभा को सतत विकास की दिशा में आगे बढ़ाना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि महेशपुर की जनता ने हमेशा मुझे अपार प्रेम और विश्वास दिया है। इसी विश्वास के बल पर मैं हर संभव विकास कार्यों को धरातल पर उतारने के लिए निरंतर प्रयासरत हूं। क्षेत्र की जनता को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना मेरी जिम्मेदारी है। विधायक ने संवेदक को गुणवत्तापूर्...