पलामू, जुलाई 10 -- मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। पलामू के उपायुक्त दिलीप प्रताप सिंह शेखावत ने गुरुवार को समाहरणालय सभागार में जिला खनिज फाउंडेशन ट्रस्ट (डीएमएफटी) की प्रबंधकीय समिति की बैठक निर्देश दिया कि डीएमएफटी निधि का उपयोग खनन प्रभावित क्षेत्रों में आधारभूत संरचना, शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल, सड़क, पुल-पुलिया तथा अन्य जनकल्याणकारी कार्यों को प्राथमिकता देते हुए किया जाए। यह सुनिश्चित करें कि संबंधित क्षेत्र के स्थानीय लोगों को योजनाओं का प्रत्यक्ष लाभ मिल सके।उपायुक्त ने प्रधानमंत्री खनिज क्षेत्र कल्याण योजना अंतर्गत संचालित योजनाओं की विस्तृत समीक्षा करते हुए पूर्व में लिए गए निर्णयों के अनुपालन, स्वीकृत योजनाओं की प्रगति, आय-व्यय, नई योजनाओं के प्रस्ताव और अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर विचार-विमर्श किया। बैठक में विभिन्न विभागों के अंतर्गत संच...