लातेहार, नवम्बर 22 -- लातेहार,संवाददाता। डीसी उत्कर्ष गुप्ता की अध्यक्षता में नीति आयोग अंतर्गत आकांक्षी जिला कार्यक्रम के तहत संचालित विभिन्न योजनाओं की प्रगति, डीएमएफटी की राशि से जिले में किये जा रहे विकास कार्यों की समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में नीति आयोग अंतर्गत संचालित आकांक्षी जिला कार्यक्रम के सूचकांक प्रगति की समीक्षा की गई। बैठक में जिले के विकास से संबंधित निर्धारित विभिन्न प्रक्षेत्र में स्वास्थ्य एवं पोषण, शिक्षा, कृषि-जल संसाधन, कौशल विकास के तहत जिला एवं प्रखंड में हुए कार्य प्रगति की बिदुवार समीक्षा करते हुए निर्देशित किया गया कि आकांक्षी जिला कार्यक्रम की मापदंडों के अनुरूप सभी सूचकांकों में सुधार सुनिश्चित किया जाए। बैठक में डीएमएफटी मद से जिले में किए जा रहे विकास कार्यों की प्रगति, गुणवत्ता, भौतिक उपलब्धि तथ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.