डीएमई पर चलती बस से गिरकर युवक की मौत
गाज़ियाबाद, अगस्त 28 -- गाजियाबाद, नतिन कौशिक। डीएमई पर शुक्रवार सुबह दिल्ली से बरेली जा रही एक निजी बस से गिरकर युवक की मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है। एसीपी नगर कोतवाली उपासना पांडे ने बताया कि हादसा शुक्रवार सुबह करीब 8:15 बजे हुआ। जांच के दौरान युवक की पहचान बरेली के सिरौली के गांव लोज चरम निवासी 34 वर्षीय राजीव सिंह के रूप में हुई। राजीव दिल्ली की एक निजी कंपनी में कार्यरत थे और रक्षाबंधन के त्योहार पर अपनी बहन से राखी बंधवाने के लिए गांव जा रहे थे। पुलिस के अनुसार, राजीव बस के पिछले गेट के पास खड़े थे। यह भी पढ़ें- रक्षाबंधन पर कोहराम; कुछ घंटे के अंतराल पर दो रोडवेज बस हादसे, चार की मौत, कई गंभीर यात्रा के दौरान अचानक वह असंतुलित होकर चलती बस से एक्सप्रेसवे पर गिर गए। सिर में गंभीर चोट लगने से उनकी मौके पर मौत हो गई। पुलिस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.