गाज़ियाबाद, अप्रैल 28 -- गाजियाबाद, नतिन कौशिक। दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (डीएमआरसी) गाजियाबाद के तीन रूट की डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट (डीपीआर) तैयार कर रहा है, जिसकी अनुमति जीडीए से कई माह पूर्व दे चुका है। ऐसे में जल्द डीपीआर तैयार होने की उम्मीद है। जीडीए अधिकारियों बताते हैं कि डीपीआर तैयार होने के बाद शासन को भेजी जाएगी। गाजियाबाद में मेट्रो विस्तार और नए रूट को लेकर कई सालों से मंथन चल रहा है। ऐसे में पिछले साल डीएमआरसी ने जीडीए से तीन रूट की डीपीआर तैयार करने की अनुमति मांगी थी, जो प्राधिकरण की तरफ से दी भी दी थी। जीडीए अधिकारी बताते हैं कि सब कुछ ठीक रहा तो गाजियाबाद में मेट्रो के तीन रूटों का विस्तार होगा। इसमें नोएडा सेक्टर-62 इलेक्ट्रॉनिक सिटी से साहिबाबाद नमो भारत स्टेशन तक करीब 5.1 किलोमीटर, वैशाली से मोहननगर होते हुए गोकुलपु...