नोएडा, जुलाई 16 -- ग्रेटर नोएडा, सीएल मौर्य। दिल्ली-मुंबई इंडस्ट्रियल कॉरिडोर (डीएमआईसी) के तहत ग्रेटर नोएडा में विकसित की जा रही आधुनिक इंटीग्रेटेड इंडस्ट्रियल टाउनशिप तक आवाजाही और आसान हो जाएगी। शहर के डाढ़ा गोलचक्कर से टाउनशिप को जोड़ने वाली सड़क को चार लेन से बढ़ाकर छह लेन का किया जाएगा। प्राधिकरण ने इसकी निविदा जारी की है। परियोजना विभाग के अधिकारी के मुताबिक ग्रेटर नोएडा को जाम मुक्त बनाने के लिए सभी प्रमुख सड़कों को चौड़ी करने की विस्तृत कार्ययोजना बनाई गई है। इस पर काम शुरू कर दिया गया है। योजना के तहत 130 मीटर सड़क स्थित डाढ़ा गोलचक्कर से डीएमआईसी को जोड़ने वाली सड़क चौड़ी की जाएगी। इससे नोएडा इंटरनेशनल के लिए भी आवाजाही सुगम हो जाएगी। मालवाहक वाहन बिना किसी रुकावट के आ जा सकेंगे। यमुना सिटी तक 130 मीटर चौड़ी सड़क का विस्तार किय...