लखीमपुरखीरी, जून 2 -- नेपाल सीमा से सटे गांवों को वाइब्रेंट गांव के रूप में चयनित कर इन गांवों को प्रथम गांव बनाने, विकास के साथ ही गांव के युवाओं, महिलाओं को रोजगार उपलब्ध कराने के लिए भारत सरकार ने कार्ययोजना मांगी। डीएम व सीडीओ ने सभी विभागों को निर्देश दिया कि कार्ययोजना तैयार कर तुरंत दें जिससे भारत सरकार को भेजी जा सके। इसके बाद भी जिम्मेदार अधिकारी कार्ययोजना नहीं दे रहे हैं। ब्लाकों से जो कार्ययोजना भेजी भी गई उसमें ज्यादातर नाली, सड़क, खड़ंजा की कार्ययोजना भेज दी। रोजगार के अवसर सृजन, बड़ी कोई कार्ययोजना नहीं दी गई है। भारत नेपाल सीमा पर के 47 गांव व्राइब्रेंट गांव में शामिल हैं। इसमें पलिया के 29 और निघासन के 18 गांव हैं। इन गांवों के विकास, कुटीर उद्योग लगाने जिससे गांव के युवाओं को रोजगार मिल सके आदि को लेकर कार्ययोजना मांगी ग...