पीलीभीत, जुलाई 4 -- पूरनपुर/ माधोटांडा। स्टेशन पर मिले चार लोगों ने बड़े अधिकारियों को अपना रिश्तेदार बताते हुए नौकरी के नाम पर कई लोगों से लाखों रुपये ठग लिए। ज्वाइनिंग लेटर देने के बाद ठगी की जानकारी लगते ही होश उड़ गए। पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर चार लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज किया है। यह भी पढ़ें- Balia News: पति-पत्नी पर धोखाधड़ी की एफआईआरपीड़ितों का विवरण थाना माधोटांडा के गांव सुखदासुपर नवदिया के रहने वाले शंकर लाल राठौर पुत्र अहिवरन राठौर अपने मित्र श्रीकृष्ण पुत्र राम बहादुर के साथ निजी कार्य से बीते एक दिसंबर 2025 को लखनऊ गए थे। लखनऊ के चार बाग स्टेशन पर उनकी मुलाकात जयप्रकाश, कमलेश भारती, अभिषेक कुमार और मनोज मिश्रा से हुई। चारों ने डीएम, कमिश्नर को अपना रिश्तेदार बताते हुए सरकारी नौकरी लगवाने का झांसा दिया।धोखाधड़ी का ...