उरई, अप्रैल 4 -- उरई, संवाददाता। जनपद में 15 अप्रैल तक 90 दिवसीय विशेष आयुष्मान अभियान चलाया जा रहा है। जिसके मद्देनजर स्वास्थ्य विभाग ने एक विशेष शिविर का आयोजन शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस के दौरान कालपी तहसील परिसर में किया। इसमें 21 पात्रों का आयुष्मान वय वंदना कार्ड बनाया गया, जिनके आधार कार्ड में 70 वर्ष पूरे हो चुके थे। शिविर में 17 ऐसे भी वृद्धजन पहुंचे जिनके पास पहले से ही किसी अन्य श्रेणी में सम्मिलित होने की वजह से आयुष्मान कार्ड उपलब्ध था। लेकिन फिर भी वे शिविर में यह सोचकर आए थे कि उनका आयुष्मान कार्ड और आयुष्मान वय वंदना कार्ड अलग अलग योजना का है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा आयोजित इस विशेष शिविर में आए पत्रों को जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय एवं पुलिस अधीक्षक के द्वारा आयुष्मान कार्ड की प्रति दी गई। साथ ही जिलाधिकारी द्वारा वृ...