बदायूं, अप्रैल 23 -- डीएम अवनीश राय, एसएसपी अंकिता शर्मा ने उत्तर प्रदेश होमगार्ड एनरोलमेंट-2025 की लिखित परीक्षा को सकुशल संपन्न कराने के लिए परीक्षा केंद्रों का भ्रमण कर व्यवस्थायें देखी। डीएम ने कहा कि परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न करायी जानी है। होमगार्ड लिखित परीक्षा 25, 26, 27 अप्रैल को 15 केंद्रों पर दो पालियों में आयोजित है। परीक्षा के लिए गिंदो देवी महिला महाविद्यालय, हाफिज सिद्दीकी इस्लामिया इंटर कॉलेज, केदारनाथ महिला इंटर कॉलेज, दास कॉलेज, नगर पालिका कन्या इंटर कॉलेज, पार्वती आर्य गर्ल्स इंटर कॉलेज, राजकीय इंटर कॉलेज, राजकीय कन्या इंटर कॉलेज, राजाराम महिला इंटर कॉलेज, राजकीय महाविद्यालय आवास विकास, राजकीय महिला महाविद्यालय, राजकीय पॉलिटेक्निक, श्री कृष्णा इंटर कॉलेज, सिंग्लर गर्ल्स इंटर कॉलेज, नगर पालिका महात्मा गांधी इंटर क...