इटावा औरैया, दिसम्बर 18 -- जसवंतनगर। नगलाभिखन के पास चल रही डीएफसीसी रेलवे परियोजना के कार्य में लगे वाहनों के ड्राइवरों के साथ मारपीट की गई। परियोजना के तहत मां वैष्णो देवी एसोसिएट्स द्वारा बैलास्ट और ब्लेकेट की आपूर्ति की जा रही है। थाने में धर्मवीर, सुनील कुमार, बंटी और रामाधार सहित अन्य लोगों ने तहरीर देते हुए बताया कि ड्राइवरों से जबरन रॉयल्टी स्लिप और वेट स्लिप भी छीन ली गई, जिससे परियोजना का काम बाधित हो गया। आरोप है कि इस घटना के कारण उन्हें भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है और रेलवे परियोजना का कार्य सुचारु रूप से नहीं चल पा रहा है। उन्होंने आरोपियों के खिलाफ तत्काल और सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है। वहीं, आरोपी पक्ष ने सभी आरोपों को निराधार बताते हुए कहा है कि शिकायतकर्ताओं ने ही उनकी सड़कें अवरुद्ध कर रखी हैं, जिससे उनका ...