पाकुड़, जून 5 -- ​पाकुड़ प्रतिनिधि। पाकुड़ वन प्रमण्डल द्वारा सामाजिक सरोकार को ध्यान में रखते हुए वन प्रमण्डल कार्यालय परिसर में एक स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। 'प्रकृति की रक्षा, जीवन की सुरक्षा' के संकल्प के साथ आयोजित इस शिविर की शुरुआत खुद वन प्रमण्डल पदाधिकारी सौरभ चंद्रा ने रक्तदान किया। शिविर में जिला अस्पताल की रेड क्रॉस और ब्लड बैंक टीम का विशेष सहयोग रहा। ​रक्तदान के बाद वन प्रमण्डल पदाधिकारी ने कहा कि जिस तरह पेड़-पौधे लगाकर हम धरती को जीवन देते हैं, उसी तरह रक्तदान करके हम सीधे तौर पर किसी इंसान की जिंदगी बचा सकते हैं। यह प्रयास समाज को यह संदेश देने के लिए है कि वन विभाग प्रकृति के साथ-साथ सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति भी पूरी तरह सजग है। ​इस शिविर में वन विभाग के अधिकारियों, महिला व पुरुष वन कर्मियों सहित स्था...