डीएफओ ने पकड़ा लकड़ी लदा ट्रक
पीलीभीत, जुलाई 6 -- पूरनपुर। डीएफओ ने पीलीभीत हाइवे पर लकड़ी से भरा ट्रक पकड़ लिया। ट्रक चालक लकड़ी से संबधित दस्तावेज नहीं दिखा सका। इस पर केस दर्ज कर ट्रक कब्जे में लेकर सीज कर दिया गया। रविवार को पूरनपुर से एक ट्रक में लकड़ी भरकर सितारगंज ले जाई जा रही थी। एक सूचना डीएफओ भरत कुमार डीके को दी गई। सूचना मिलते ही डीएफओ ने पीलीभीत हाइवे पर नाकेबंदी कर दी। जराकोठी के आगे डीएफओ ने लकड़ी से भरा ट्रक पकड़ लिया। उसमें सागौन, शीशम आदि की जलौनी लकड़ी भरी हुई थी। चालक से लकड़ी के दस्तावेज मांगे तो वह नहीं दिखा सका। लकड़ी को तिरपाल से ढक कर ले जाया जा रहा था। इस पर ट्रक कब्जे में ले लिया गया। डीएफओ ने पकड़ा गया ट्रक पूरनपुर सामाजिक वानिकी कार्यायल को सौंपकर जांच के निर्देश दिए हैं । सामाजिक वानिकी रेंजर सोबरनलाल ने बताया कि ट्रक में कई प्रकार जलौनी लकड़ी भर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.