डीएफओ कार्यालय में ग्रामीणों का 6 अप्रैल को धरना
हल्द्वानी, मार्च 29 -- हल्द्वानी। बागजाला में विकास कार्यों पर लगी रोक के विरोध में अखिल भारतीय किसान महासभा बागजाला छह अप्रैल को हीरानगर स्थित डीएफओ तराई पूर्वी कार्यालय में धरना प्रदर्शन करेगी। रविवार को गांव में हुई बैठक में अध्यक्ष डॉ. उर्मिला रैस्वाल और भाकपा माले के जिला सचिव डॉ. कैलाश पाण्डेय ने कहा कि जल जीवन मिशन, सड़क निर्माण, नहर मरम्मत और पेयजल जैसी बुनियादी योजनाएं, वन विभाग की बाधाओं के कारण लंबे समय से रुकी हुई हैं। गांव के लोग पानी, सड़क और सिंचाई जैसी जरूरी सुविधाओं से वंचित हैं। यदि 6 अप्रैल तक मांगें नहीं मानी गईं तो अनिश्चितकालीन आंदोलन शुरू किया जाएगा। धरने को सफल बनाने के लिए जनसंपर्क और पर्चा वितरण अभियान चलाया जाएगा। बैठक में हेमा आर्य, मीना भट्ट, पंकज चौहान, प्रेम सिंह नयाल, ललित मोहन, सुनीता, चंदन सिंह मटियाली, न...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.