रामपुर, अप्रैल 24 -- उप प्रभागीय वनाधिकारी कार्यालय पर बिना परमीशन धरना-प्रदर्शन और हंगामा करने के साथ ही अधिकारियों से अभद्रता करने के मामले में किसान नेता समेत कई फंस गए हैं। उप प्रभागीय वनाधिकारी ने सभी के खिलाफ सिविल लाइंस कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है। साथ ही यह भी आरोप लगाया कि किसान नेता समेत पिछले दिनों लकड़ी से लदी पकड़ी गई ट्रैक्टर ट्रॉली को छोड़ने का भी दबाव बना रहे थे। सिविल लाइंस थाना पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। लाउडस्पीकर लगाकर की नारेबाजी, कार्यालय का गेट भी किया बंदसिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र में न्यू केबी नुमाइश ग्राउंड पनवड़िया के पास उप प्रभागीय वनाधिकारी का कार्यालय है। वनाधिकारी ओम प्रकाश राम का कहना है कि गुरुवार को वह अपने कार्यालय पर सरकारी काम निपटा रहे थे। उनके साथ कार्यालय में पूरा स्टॉफ भी ...