हल्द्वानी, अप्रैल 4 -- हल्द्वानी। अखिल भारतीय किसान महासभा की बागजाला कमेटी ने आगामी 6 अप्रैल को डीएफओ तराई पूर्वी कार्यालय के सामने धरना-प्रदर्शन का ऐलान किया है। शनिवार को ग्रामीणों के साथ बैठक कर तैयारियों की समीक्षा की गई। बैठक में वक्ताओं ने आरोप लगाया कि वन विभाग की रोक के चलते सड़क, बिजली, पानी, सिंचाई नहर, भवन निर्माण और जल जीवन मिशन के कार्य प्रभावित हो रहे हैं। आंदोलनकारियों ने आठ सूत्रीय मांगों में पेयजल योजनाओं को शुरू करने, सड़कों व नहरों की मरम्मत, नए बिजली-पानी कनेक्शन, स्ट्रीट लाइट लगाने और जारी नोटिस वापस लेने की मांग उठाई। नेताओं ने कहा कि समाधान न होने पर आगे अनिश्चितकालीन आंदोलन किया जाएगा। बैठक में आनंद सिंह नेगी, डॉ. कैलाश पांडे, डॉ. उर्मिला, वेद प्रकाश, प्रेम सिंह आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचट...