रांची, मार्च 5 -- खूंटी, संवाददाता। होली के दिन बुधवार की शाम खूंटी स्थित वन प्रमंडल कार्यालय परिसर में अचानक आग लग जाने से अफरा-तफरी मच गई। कार्यालय परिसर के पीछे रखी जब्त की गई लकड़ियों में आग लगने से बड़ी मात्रा में लकड़ी जलकर खाक हो गई। घटना में लगभग दो से ढाई लाख रुपये मूल्य की लकड़ियों के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार वन प्रमंडल कार्यालय परिसर के पीछे अवैध कटाई से जब्त की गई लकड़ियों को रखा गया था। बुधवार शाम अचानक इन लकड़ियों में आग लग गई। देखते ही देखते आग की लपटें तेज हो गईं और आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। आग लगते ही वन विभाग के कर्मियों में हड़कंप मच गया और सभी ने मिलकर आग बुझाने का प्रयास शुरू कर दिया।घटना की सूचना तत्काल अग्निशमन विभाग को दी गई। सूचना मिलते ही अग्निशमन दल दमकल वाहन के साथ मौके प...