एटा, जनवरी 30 -- राजकीय जिला कृषि एवं औद्योगिक विकास प्रदर्शनी की जिला फुटबाल संघ की ओर से आयोजित फुटबॉल प्रतियोगिता के तीसरे दिन जीआईसी मैदान पर सेमीफाइनल मैच खेले गए। मैच जीतकर डीएफए और मारहरा क्लब टीम ने फाइनल में जगह बनाई। मैच का शुभारंभ डीआईओएस डा. इंद्रजीत सिंह ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। प्रतियोगिता का पहला सेमीफाइनल डीएफए और जीआईसी के मध्य खेला गया। इसमें डीएफए टीम ने शुरू से ही जीआईसी टीम पर अपना दबाव बनाए रखा। पहले हाफ में मयंक ने तीन और विकास ने एक गोल कर प्रथम हाफ में ही टीम को 4-0 से बढ़त दिला दी। दूसरे हाफ में जीआईसी टीम ने गोल के कई प्रयास किए। डीएफए की ओर से गोनू, सुमित एवं मयंक ने एक-एक गोल कर डीएफए को 6-0 से विजयी बनाया। विक्की, अभिषेक, अनुमित द्विवेदी, रमाशंकर ने बढ़िया खेल का प्रदर्शन किया। दूसरा सेमीफाइनल ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.