डीएपी के लिए किसानों से अधिक वसूली, बढ़ी खेती की लागत
कोडरमा, मई 24 -- कोडरमा, वरीय संवाददाता। जिले के बड़े दुकानदार कृत्रिम कमी दिखाकर और भाड़ा बढ़ने जैसे बहाने बनाकर डीएपी व यूरिया खाद के मनमाने दाम वसूल रहे हैं। इसको लेकर जिले के कुछ किसानों का कहना है कि सरकार द्वारा डीएपी खाद की कीमत 1350 रुपये प्रति बैग, यूरिया 270 रुपये और एनपीके 1900 रुपये प्रति बैग निर्धारित की गई है, लेकिन स्थानीय बाजारों में किसानों से इससे कहीं अधिक कीमत वसूली जा रही है। जयनगर और डोमचांच के किसानों ने बताया कि दुकानदारों पर अंकुश लगाने में कृषि विभाग फेल साबित हो रहा है। जानकारी के अनुसार डीएपी 1800 रुपये, यूरिया 320 रुपये तथा एनपीके 2100 रुपये प्रति बैग तक बेचा जा रहा है। किसानों का कहना है कि खाद और बीज गोदाम तक पहुंचाने के भाड़े में वृद्धि का सीधा बोझ उन पर डाला जा रहा है।झुमरीतिलैया के गझंडी रोड के किसान सुधी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.