बागपत, मई 19 -- खेकड़ा। बड़ागांव की साधन सहकारी समिति पर पहुंचे कम वजन वाले डीएपी के बोरों की जांच के लिए मुगलवार को जिला कृषि अधिकारी मौके पर पहुंचे। उन्होंने 10 बोरों का वजन कराया, जिनमें से सात में तीन-तीन किलो डीएपी कम मिली। क्षेत्र की बड़ागांव की साधन सहकारी समिति पर सोमवार को डीएपी के बोरों से लदा ट्रक पहुंचा था। ट्रक में 550 बोरे थे। समिति प्रभारी विकास शर्मा को बोरों का वजन कम होने की आशंका हुई। उन्होंने तभी ट्रक से 10 बोरों का कांटा कराया। उनमें तीन-तीन किलो डाई कम मिली। उन्होंने तभी इसकी सूचना विभागीय अधिकारियों को दी थी। यह भी पढ़ें- मानक से अधिक खाद देने पर तीन दुकानें निलंबित बोरे लदे ट्रक और उसके चालक को पुलिस के सुपुर्द कर दिया था। मंगलवार को जिला कृषि अधिकारी बाल गोविंद यादव कोतवाली पर पहुंचे। उन्होंने ट्रक में लदे 10 बोरों क...