पूर्णिया, अप्रैल 9 -- जलालगढ़, एक संवाददाता। उर्वरकों के संतुलित प्रयोग विषय पर बुधवार को जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन कृषि विज्ञान केंद्र पूर्णिया एवं कृषि विज्ञान केंद्र जलालगढ़ के संयुक्त तत्वावधान में किया गया। कार्यक्रम का आयोजन दो पालियों में किया गया। प्रथम पाली में प्रखंड कृषि ई-किसान भवन, जलालगढ़ में कार्यक्रम आयोजित हुआ। दोनों सत्रों में कुल 150 किसानों ने भाग लेकर उर्वरकों के संतुलित उपयोग की जानकारी प्राप्त की। इस दौरान कृषि विज्ञान केंद्र के वरीय वैज्ञानिक एवं प्रधान डॉ. के.एम. सिंह ने किसानों को बताया कि फसलों में संतुलित उर्वरकों जैसे यूरिया, डीएपी, जिंक, जस्ता, बोरोन एवं गंधक आदि का प्रयोग उचित मात्रा और सही अनुपात में करना चाहिए जिससे उत्पादन बेहतर हो सके। प्रखंड कृषि पदाधिकारी कमलेश मिश्रा ने कहा कि उर्वरकों के अत्यधिक उप...