गंगापार, नवम्बर 12 -- धान की कटाई के बाद रबी की मुख्य फसल गेहूं की बुवाई का सीजन आ गया है। गेहूं की बुवाई के लिए किसानों को डीएपी खाद की जरूरत है किन्तु सरकारी समितियों में एनपीके खाद की भरपूर आपूर्ति की जा रही है। बारा क्षेत्र में गेहूं की अगैती फसल की बुवाई की तैयारी में किसान मशगूल हैं। ऐसे समय में क्षेत्र के किसान बुवाई के लिए डीएपी खाद खरीदना चाहते हैं किंतु क्षेत्र की सहकारी समितियों बारा, जारी,लोटाढ़ गौहानी, घूरपुर सहित अन्य विभिन्न समितियों में डीएपी खाद नदारद है। समितियों में शासन द्वारा एनपीके खाद की आपूर्ति की जा रही है। इलाके में केवल चिल्ला गौहानी समिति में डीएपी खाद अभी है क्योंकि किसान अभी खरीद नहीं पाए हैं। बताया गया कि चिल्ला गौहानी, जारी और लोटाढ़ गौहानी समिति का चार्ज एक ही सचिव के पास है। इससे तीनों समितियां सप्ताह में...