डीएपी की कालाबाजारी में सहकारी संघ के सचिव और चालक पर मुकदमा
शाहजहांपुर, अगस्त 19 -- डीएपी खाद की कालाबाजारी के मामले में अपर जिला कृषि अधिकारी ने सहकारी संघ के सचिव और पिकअप चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम और उर्वरक नियंत्रण अधिनियम के तहत कार्रवाई शुरू कर दी है। कार्यालय के वरिष्ठ प्राविधिक सहायक एवं जिला कृषि अधिकारी राहुल कुमार की ओर से दर्ज कराई गई रिपोर्ट के अनुसार 15 अगस्त को पुलिस ने एक पिकअप वाहन से 60 बोरी डीएपी खाद बरामद की थी। पिकअप पकड़े जाने की सूचना पुलिस ने कृषि विभाग को दी। इसके बाद 16 अगस्त को कृषि विभाग की टीम थाने पहुंची। अधिकारियों ने पिकअप में लदी डीएपी में से एक बोरी उतरवाकर खाद का नमूना लिया और जांच के लिए प्रयोगशाला भेज दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.