डीएनए से होगी पुष्टि, बरामद अवशेष लालमन के या किसी और के
लखीमपुरखीरी, जून 18 -- खमरिया/ईसानगर। ईसानगर थाना क्षेत्र के बेल्तुआ में नाले से बरामद अवशेष किसके हैं, इसकी तस्दीक अब डीएनए से होगी। बेल्तुआ गांव के एक किशोर को नाले में मौजूद मगरमच्छ खींच ले गया था। चार दिन बाद शव का महज 20 फीसदी हिस्सा बरामद हुआ था। अनुमान है कि शरीर का करीब 80 फीसदी हिस्सा मगरमच्छ खा गया था। डॉक्टरों ने पुष्टि के लिए डीएनए कराने की संस्तुति की है। 14 जून की देर शाम ईसानगर थाना क्षेत्र के बेल्तुआ गांव निवासी प्रताप के 13 साल के बेटे लालमन को मगरमच्छ खींच ले गया था। यह भी पढ़ें- किशोर की तलाश के दौरान मिले शव के अवशेषघटना की जानकारी 17 जून को नाले में से शव का करीब 20 फीसदी हिस्सा बरामद हुआ। जिसमें पीठ और कूल्हों का कुछ भाग था। अनुमान लगाया गया कि शेष हिस्सा मगरमच्छ खा चुका था। नाले के आसपास हाल फिलहाल हुई इकलौती घटना क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.