बिजनौर, जनवरी 10 -- गंज रोड स्थित बाटपुरा के बैंक्वेट हॉल में महान किसान नेता सर छोटू राम एवं राजा नाहर सिंह के बलिदान दिवस के अवसर पर एक भव्य एवं गरिमामय श्रद्धांजलि सभा आयोजित हुई। कार्यक्रम में क्षेत्र के किसान, सामाजिक कार्यकर्ता, जाट समाज के वरिष्ठ नेता एवं युवाओं ने बड़ी संख्या में भाग लिया। शुक्रवार को गांव बाटपुरा में आशुतोष कुमार उर्फ टीटू द्वारा आयोजित श्रद्धांजलि सभा संचालन योगेंद्र कुमार उर्फ बिट्टू ने किया जबकि अध्यक्षता चौधरी बलवीर सिंह ने की। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सतपाल चौधरी और विशिष्ठ अतिथ के रूप में रोहित जाखड़ रहे। विशिष्ठ अतिथि रोहित जाखड़ ने सर छोटू राम के किसान हितैषी कार्यों, सामाजिक सुधारों और शोषित वर्ग के उत्थान के लिए किए गए संघर्ष को विस्तार से बताया। साथ ही युवाओं में फैल रही नशे की आदत पर चिंता...