मोतिहारी, फरवरी 20 -- हरसिद्धि, एक संवाददाता। राजस्थान के भिवाड़ी में हाल ही में हुई पटाखा फैक्ट्री विस्फोट की त्रासदी के बाद मृतक मजदूरों के परिजन हादसे वाली जगह पर पहुंचे। विस्फोट में अपने प्रियजनों को खो चुके परिजन पहले डीएनए टेस्ट के लिए आए हैं, ताकि अवशेष की पहचान की जा सके। परिजनों ने बताया कि फैक्ट्री का दृश्य आग बुझने के बाद भी बेहद भयावह है। फैक्ट्री में राख के बीच जले हुए शव के अवशेष बिखरे हुए हैं। कृष्ण राम सहित अन्य परिजनों ने बताया कि चारों तरफ शव जलने जैसी दुर्गंध फैली हुई है। बारूद के जलने की दुर्गंध और राख की गंध के बीच वहां एक मिनट भी खड़ा रहना मुश्किल लगता है। परिजनों ने उस भयावह क्षण की तस्वीरें साझा की हैं, देखा जा सकता है कि मजदूरों ने जान बचाने के लिए इधर-उधर भागते हुए अपनी जान को जोखिम में डाला। परिजनों ने बताया कि ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.