डीएनए के लिए कोर्ट से परमिशन का पुलिस को इंतजार
शाहजहांपुर, मार्च 30 -- सेहरामऊ दक्षिणी। सेहरामऊ दक्षिणी क्षेत्र के गांव बरेग में शनिवार दोपहर सरसों की फसल काटते समय एक खेत से मानव खोपड़ी का कंकाल मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई थी। यह कंकाल गांव निवासी सेवाराम के खेत में मिला, जिसके बाद ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। अब इस मामले में डीएनए कराने की तैयारी चल रही है। मामले में कंकाल मिलने के बाद रामनिवास ने आशंका जताई है कि यह उसकी पत्नी का हो सकता है। क्योंकि रामनिवास ने कुछ समय पहले अपनी पत्नी चंद्रावती के अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। थाना प्रभारी उमेश कुमार ने बताया कि कंकाल की पहचान के लिए न्यायालय से अनुमति लेकर डीएनए परीक्षण कराया जाएगा। वहीं, चंद्रावती के अपहरण के आरोपी मिट्ठूलाल के परिजनों का कहना है कि जांच में सच्चाई सामने आ जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.