छपरा, जून 13 -- फार्मर रजिस्ट्रेशन में तेजी लाने का निर्देश मढ़ौरा। एक संवाददाता जिला कृषि पदाधिकारी (डीएओ) डॉ मधुरेन्द्र कुमार सिंह ने शनिवार को मढ़ौरा प्रखंड मुख्यालय स्थित ई-किसान भवन का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कृषि विभाग के कर्मियों की उपस्थिति की जांच की तथा विभिन्न योजनाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने विशेष रूप से चल रहे फार्मर रजिस्ट्री अभियान की प्रगति का जायजा लिया।

किसान रजिस्ट्रेशन की प्रगति डीएओ ने संबंधित अधिकारियों और कर्मियों को फार्मर रजिस्ट्री के कार्य में और अधिक तेजी लाने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि सरकार की विभिन्न कृषि योजनाओं का लाभ किसानों तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने के लिए फार्मर रजिस्ट्री बेहद महत्वपूर्ण है। निरीक्षण के दौरान कुछ स्थानों पर कार्य में अपेक्षित प्रगति नह...