डीए, डीआर का शासनादेश जारी करने की मांग
प्रयागराज, मई 8 -- प्रयागराज। सेवानिवृत्त कर्मचारी एवं पेंशनर्स एसोसिएशन उत्तर प्रदेश ने शुक्रवार को कर्मचारियों और पेंशनरों को एक जनवरी 2026 से देय दो प्रतिशत महंगाई भत्ता (डीए) व महंगाई राहत (डीआर) का शासनादेश जल्द जारी करने की मुख्यमंत्री से मांग की। संगठन के अध्यक्ष अमरनाथ यादव और वरिष्ठ उपाध्यक्ष बीएल कुशवाहा ने कहा कि केंद्र सरकार अपने कर्मचारियों और पेंशनरों को डीए या डीआर का भुगतान कर चुकी है, जबकि प्रदेश में अब तक आदेश जारी नहीं हुआ। महामंत्री ओपी त्रिपाठी ने मई माह के वेतन और पेंशन के साथ भुगतान कराने की मांग उठाई। यह भी पढ़ें- महंगाई भत्ते का शासनादेश शीघ्र जारी करने की मांग यह भी पढ़ें- 8वें वेतन आयोग के दौर में DA पर फिर फैसला. केंद्रीय कर्मचारियों के लिए गुड न्यूज
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.