छपरा, जून 4 -- छपरा, एक संवाददाता। सारण जिला प्राथमिक शिक्षक संघ व जिला शिक्षा विभाग के बीच शिक्षकों की विभिन्न समस्याओं को लेकर महत्वपूर्ण वार्ता गुरुवार को हुई। जिला शिक्षा पदाधिकारी निशांत किरण के आमंत्रण पर संघ के संरक्षक ब्रजेश कुमार सिंह, जिला अध्यक्ष अभय कुमार सिंह, प्रधान सचिव दिनेश कुमार सिंह , जिला व अंचल कमेटी के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। बैठक में जिला कार्यक्रम पदाधिकारी स्थापना धनंजय पासवान भी उपस्थित थे। वार्ता के दौरान शिक्षकों से संबंधित 15 सूत्री मांगों पर विस्तार से चर्चा हुई। जिला शिक्षा पदाधिकारी व डीपीओ ने सभी बिंदुओं पर सकारात्मक रुख अपनाते हुए समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया। कुछ जटिल मामले जिनमें राघवेंद्र शर्मा बनाम राज्य सरकार प्रकरण, विशिष्ट शिक्षकों की प्रोन्नति, प्रधान शिक्षकों के वेतन संरक्षण, विशिष्ट शिक्...