दरभंगा, मार्च 27 -- दरभंगा। शिक्षक सघर्ष समन्वय समिति, दरभंगा के एक शिष्टमंडल ने समाज कल्याण मंत्री मदन सहनी से मुलाकात की। शिष्टमंडल में शामिल डॉ. रेजाउल्लाह, संजीव कुमार ठाकुर, सौरभ कुमर, रफीउद्दीन व संजय राय ने नियोजित शिक्षकों की कालबद्ध पदोन्नति के संदर्भ में मंत्री को ज्ञापन सौंपा। इसमें नियोजित शिक्षिकों को नियमावली 2012 व 2020 के निहित प्रावधान 16 (2) के अनुसार नगर, पंचायत प्रखण्ड शिक्षकों को 12 वर्ष बाद कालबद्ध पदोन्नति तथा आठ वर्ष में संतोषजनक बेसिक ग्रेड के प्रशिक्षित शिक्षकों को स्नातक ग्रेड में प्रबंधन से अवगत कराया गया। मंत्री ने दो दिन के बाद इस मुद्दे पर डीईओ से बात करने का आश्वासन दिया। शिष्टमंडल में अमरेंद्र ठाकुर उर्फ बबलू, पिंकू रजक, राम लखन सरदार, प्रमोद शाह, दिनेश कुमार भारती, विजेंद्र पासवान आदि थे।
हिंदी हिन्दुस्त...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.