डीईओ व डीपीओ के प्रति जताया आभार
मोतिहारी, सितम्बर 21 -- मोतिहारी,निप्र। परिवर्तनकारी प्रारंभिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष मुकेश कुमार पासवान व महासचिव मनीष कुमार ने डीईओ व डीपीओ स्थापना के द्वारा प्रधान शिक्षकों के पूर्व विशिष्ट शिक्षक के रूप में किये गये कार्यों का बकाया अंतर वेतन भुगतान व वेतन संरक्षण का पत्र जारी करने पर आभार व हर्ष व्यक्त किया है। इस दौरान, संघ के प्रतिनिधिमंडल ने शॉल व बुके देकर पदाधिकारियों को सम्मानित किया। मौके पर, वरीय उपाध्यक्ष उमेश प्रसाद, संयोजक अनिल कुमार, कोषाध्यक्ष प्रकाश विन्दु,मीडिया प्रभारी मोतीलाल राम, प्रवक्ता संजय कुमार, सचिव बिपिन कुमार, राजकिशोर रजक, शिवम कुमार, अमरेंद्र कुमार सहित अन्य थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.