धनबाद, दिसम्बर 21 -- धनबाद। डीईओ अभिषेक झा व डीएसई आयुष कुमार ने शनिवार को नेताजी सुभाषचंद्र बोस आवासीय विद्यालय यादवपुर का निरीक्षण किया। दोनों अधिकारी ने स्कूल पहुंचकर उपलब्ध सुविधाओं का जायजा लिया। बच्चों से उनकी जरूरत की जानकारी ली। पढ़ाई पर चर्चा की। बच्चों की ओर से की गई दीवार पेंटिंग की सराहना की। डीईओ व डीएसई ने बच्चों के हित में हर तरह के प्रयास का आश्वासन दिया। मौके पर वार्डेन उज्ज्वल तिवारी समेत अन्य शिक्षक मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.