गुमला, जून 19 -- गुमला। झारखंड शिक्षा परियोजना गुमला द्वारा कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय और नेताजी सुभाषचंद्र बोस आवासीय विद्यालयों में विभिन्न शिक्षकीय व गैर-शिक्षकीय पदों पर संविदा नियुक्ति प्रक्रिया के बीच अभ्यर्थियों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। डीईओ-सह-जिला कार्यक्रम पदाधिकारी ने बताया कि आवेदनों की स्क्रूटनी के बाद दावा-आपत्ति के लिए पदवार सूची जिला प्रशासन की आधिकारिक वेबसाइट पर प्रकाशित की गई है।इस बीच सूचना मिली है कि कुछ असामाजिक तत्व नियुक्ति दिलाने के नाम पर अभ्यर्थियों से मोबाइल फोन के माध्यम से अवैध रूप से रुपये मांग रहे हैं। 9262563526, 7479558522, 7484956505 व 9122937573 नंबरों से संपर्क किए जाने की शिकायत मिली है। यह भी पढ़ें- साइबर फ्रॉड : कस्तूरबा में बहाली के नाम पर जालसाज फोन कर अभ्यर्थियों से मांग रहा राशि डीईओ ...